ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

SIWAN: 15 फीट गहरे शौचालय की टंकी का सैंट्रिंग खोलने के दौरान 2 मजदूर की मौत हो गयी। जबकि तीसरा मजदूर अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता ह

शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: 15 फीट गहरे शौचालय की टंकी का सैंट्रिंग खोलने के दौरान 2 मजदूर की मौत हो गयी। जबकि तीसरा मजदूर अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि शौचालय की टंकी के अंदर घुसते ही तीनों मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।


 तीनों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। दम घुटने से मजदूर चिल्लाने लगे। मजदूरों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गये और शौचालय की टंकी में घुसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी की मदद से टंकी के पास खुदाई की गयी और तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। 


तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिवान जिले के भगवानपुर हाट की है। जहां नगवां गांव निवासी चंदन शर्मा के निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में सैंट्रिंग खोलने के लिए 3 मजदूर घुसे थे। जिसमें दो की दम घुटने से मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स