ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रेमी-प्रेमिका की शादी के बीच दहेज बन रहा था रोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए 7 फेरे

SIWAN: सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उमाशंकर सिंह महाविद्यालय जलालपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ लिया गया और ग्रामीणों ने

प्रेमी-प्रेमिका की शादी के बीच दहेज बन रहा था रोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दिए 7 फेरे
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उमाशंकर सिंह महाविद्यालय जलालपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ लिया गया और ग्रामीणों ने दोनों को जन्मों-जन्मों के लिए एक कर दिया। लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे और तो लड़के वाले दहेज़ की मांग करने लग गए। इसके बाद लड़की के परिजन वापस लौट गए। प्रेमी-प्रेमिका शादी की ज़िद पर अड़े थे जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन ग्रामीणों की नज़र दोनों पर पड़ गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद लड़की वाले लड़के के घर गए और शादी की बात करने लगे। लेकिन लड़के वालों का कहना था कि बिना दहेज़ के ये शादी संभव नहीं है। हमें एक लाख रुपए दहेज देने के बाद ही दोनों की शादी कराई जाएगी। लड़की वाले पैसे देने में असमर्थ थे इसीलिए वे वापस लौट गए। वही लड़के और लड़की की ज़िद देखकर गांव के लोगों ने दरौंदा के हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी। 



प्रेमी पचरुखी के पुखरेडा गांव का 22 साल का शंकर महतो है जबकि प्रेमिकादरौंदा के कमसड़ा गांव की रहने वाली संजय महतो की 20 साल की बेटी गुड़िया कुमारी बताई जा रही है। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। प्रेमी हमेशा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आता था। दोनों जलालपुर की उमाशंकर सिंह महाविद्यालय में एक दूसरे से मुलाक़ात करते थे।  

टैग्स