ब्रेकिंग
Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦सात फेरे लेने से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है; फिर टूट गई शादी

सिवान के ममता मेडिकल कॉलेज में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को पहनाया व्हाइट कोट

बिहार के सिवान स्थित ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पहले MBBS शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा शिक्षा और सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिहार न्यूज
दरौंदा को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड स्थित चिंतामनपुर के ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके नए सफर की शुरुआत कराई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा, शिक्षा और मानवता के प्रति समर्पण भाव से काम करने की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री मंगल पांडेय, स्थानीय विधायक, महाराजगंज और सिवान के सांसद, दरौंदा के विधायक एवं विधान पार्षद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


वीवी गिरि यूनिवर्सिटी की मेडिकल साइंस फैकल्टी के रूप में संचालित

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का संचालन चिंतामनपुर, दरौंदा स्थित वीवी गिरि यूनिवर्सिटी की मेडिकल साइंस फैकल्टी के रूप में किया जा रहा है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वीवी गिरि यूनिवर्सिटी सिवान की पहली निजी यूनिवर्सिटी है, जिसे राज्य सरकार से संचालन की मान्यता प्राप्त है। इन संस्थानों का संचालन पटना स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा किया जाता है। इसका प्रधान कार्यालय बेली रोड, गोला रोड, पटना में है।


पटना से सिवान और अरवल तक शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार

अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से राज्य में शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से पटना जिले के विभिन्न स्थानों पर नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट और लॉ कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अरवल में भी संस्थान की शैक्षणिक इकाइयां संचालित हैं।


वहीं, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के अंतर्गत सिवान के चिंतामनपुर, दरौंदा परिसर में नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल और फार्मेसी संस्थान भी चलाए जा रहे हैं।


दरौंदा को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को क्षेत्र के शैक्षणिक और स्वास्थ्य विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे दरौंदा और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की उम्मीद है। साथ ही सिवान को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की संभावना है।सिवान के ममता मेडिकल कॉलेज में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को पहनाया व्हाइट कोटसिवान के ममता मेडिकल कॉलेज में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को पहनाया व्हाइट कोटसिवान के ममता मेडिकल कॉलेज में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को पहनाया व्हाइट कोटसिवान के ममता मेडिकल कॉलेज में पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों को पहनाया व्हाइट कोट