ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : तीन साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया किशोर, गंदे काम को दिया अंजाम

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिलदहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि, इस घटना को लेकर पीड़ित परिवा

बिहार : तीन साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया किशोर, गंदे काम को दिया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिलदहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है कि, इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज करवाने के लिए दर - दर की ठोकर खा रही है, लेकिन इसके बाबजूद इनकी फ़रियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है।  


मिली जानकारी के अनुसार,जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद से किशोर मौके से फरार हो गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार मामला दर्ज करवाने के लिए दर-बदर भटकता रहा। सबसे पहले  परिजन इसकी शिकायत लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे तो उनका मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें महिला थाना भेज दिया गया। यहां आने के बाद यह कहा गया कि मामला मुफस्सिल थाना से जुड़ा हुआ है तो आप वहां जाएं। हालांकि, इसके बाद मुफस्सिल थाना द्वारा संज्ञान लेकर पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। 


इधर, बच्ची से दुष्कर्म मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि, 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।