ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: SP ने महिला थानेदार को किया सस्पेंड, थाना में पीड़िता के साथ बदसलूकी करने पर गिरी गाज

SIWAN: थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ बदसलूकी करना महिला थाने की एसएचओ को भारी पड़ गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने आरोपी महिला थानेदार

बिहार: SP ने महिला थानेदार को किया सस्पेंड, थाना में पीड़िता के साथ बदसलूकी करने पर गिरी गाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ बदसलूकी करना महिला थाने की एसएचओ को भारी पड़ गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने आरोपी महिला थानेदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, करीब 10 दिन पहले एक महिला अपनी शिकायत लेकर सीवान के महिला थाने में पहुंची थी। महिला घंटों थाने में बैठी रही लेकिन उसकी शिकायत सुनने को कोई तैयार नहीं था। महिला के बेवजह थाने में घंटों बैठाए रखा गया। इस दौरान थाना परिसर में महिला के साथ थानाध्यक्ष की सहयोगी कांस्टेबल मुन्नी देवी ने बदसलूकी भी की। इतना ही नहीं महिला से पैसों की भी मांग की गई।


पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के जनता दरबार में पहुंच गई और एसपी से महिला एसएचओ की शिकायत की। एसपी ने मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच के दौरान महिला थानेदार पर लगे आरोप को सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने सीवान महिला थाना अध्यक्ष कुमारी अनुराधा को सस्पेंड कर दिया है। 

टैग्स