ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू, बाढ़ की आशंका से लोगों में दहशत

SIWAN : बिहार के कई नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में दहशत का माहौल है. जल स्तर में हो रही वृद्धि से जगह-जगह कटाव शुरू हो गय

बिहार : सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू, बाढ़ की आशंका से लोगों में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के कई नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में दहशत का माहौल है. जल स्तर में हो रही वृद्धि से जगह-जगह कटाव शुरू हो गया है. इसको लेकर तटवर्ती क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण काफी चिंतित हैं. सबसे अधिक दियारा इलाके में कटाव की स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी पर बनाया गया पीपा पुल को भी हटा लिया गया है.


जानकारी के मुताबिक, लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी से सरयू नदी उग्र रूप ले लिया है. तटवर्ती क्षेत्र में तेजी से कटाव हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं. सबसे अधिक दियारा इलाके में कटाव की स्थिति देखने को मिल रही है. गंगापुर सिसवन में गेज पर ली गई रीडिंग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 54.54 मापा गया. यहां पर सरयू नदी के जल स्तर में लगभग 39 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. 


बता दें कि यूपी के बलिया, गाजीपुर, वाराणसी व मऊ जिले के लोगों का बिहार आने में पीपा पुल ही बेहतर सहारा था. लेकिन नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पीपा पुल को हटा लिया है. इसके बाद लोगों को आने-जाने में काफी परेशनी हो रही है. स्थानीय लोग जान जोखिम में डाल कर नाव के सहारे नदी पार करके बलिया, गाजीपुर, वाराणसी एवं मऊ जिले के लिए जाने के लिए मजबूर हैं.

टैग्स