ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पूर्व JDU विधायक श्याम बहादुर के आवास पर छापा, शराब रखने की थी सूचना

SIWAN: खबर से बिहार के सिवान जिले से है जहां पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी. वही इस माम

बिहार: पूर्व JDU विधायक श्याम बहादुर के आवास पर छापा, शराब रखने की थी सूचना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SIWAN:  खबर से बिहार के सिवान जिले से है जहां  पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी. वही इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी उस समय पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे.


बता दें पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की लेकिन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण डीआईजी कार्यालय के निर्देश पर सदर SDPO अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में बड़हरिया विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी किया. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी. 


पूर्व जदयू विधायक के घर पर छापेमारी मामले में पुलिस इसपर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस का कहना है कि पुलिस पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी करने गई थी लेकिन इस क्रम पुलिस को वहां से क्या मिला यह स्पष्ट नहीं हो पाया. 


आपको बताते चले कि बड़हरिया विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. वह कभी डांस कर तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन करा कर के सुर्खि में आते हैं. फिलहाल इस छापेमारी को लेकर स्थानीय स्तर पर वह चर्चा में फिर आ गए है.

टैग्स