ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार का वुहान बन गया सीवान, 51 में से 20 केस सीवान से.. ओमान से आये शख्स ने मचाई तबाही

SIWAN : बिहार का सीवान जिला कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में वुहान बन गया है। बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 51 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं जिनमें से 20 से सीवान जिले से सामने

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

SIWAN : बिहार का सीवान जिला कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में वुहान बन गया है। बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 51 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं जिनमें से 20 से सीवान जिले से सामने आए हैं। खास बात यह है कि सीवान जिले में एक ही परिवार के ज्यादातर सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 


सीवान में कोरोना वायरस का कहर एक परिवार पर ऐसा टूटा के नया रिकॉर्ड बन गया। ओमान से लौटे एक शख्स ने अपने साथ-साथ पूरे परिवार की जान जोखिम में डाल दी। कोरोना वायरस से संक्रमित यह शख्स जब ओमान से वापस आया तो उसने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्य कोरोना इनफेक्टेड होते गए। केवल गुरुवार की बात करें तो इस परिवार की 7 महिलाएं और दो पुरुष अब तक के कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक ही परिवार के 9 सदस्य आज पॉजिटिव पाए गए हैं। 


सीवान जिले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बिहार में शुरुआती दौर में जब कोरोना का मामला सामने आया था तो ऐसा ही के मुंगेर जिले में देखने को मिला था। मुंगेर में कतर से आए एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था हालांकि उसकी रिपोर्ट मौत के बाद आई थी। बावजूद इसके मृतक के परिवार और उसके आसपास के रहने वाले लोगों में कोरोना कर संक्रमण पाया गया हालांकि बाद में इलाज के बाद वह ठीक हो गए। अब ऐसा ही मामला सीवान में देखने को मिल रहा है। ऐसे में सीवान जिले को क्या सील किया जाएगा या सरकार वहां और सख्ती के साथ कोरोना को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी अब इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।



टैग्स