ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : जदयू सांसद के पोस्टर ने मचाया बवाल, राजद विधायक ने कह दिया 'बकरी चोर'

SIWAN : बिहार के सीवान से जदयू की महिला सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह की तस्‍वीर वाले एक पोस्‍टर ने बिहार के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. दरअसल यह पोस्‍टर ए

बिहार : जदयू सांसद के पोस्टर ने मचाया बवाल, राजद विधायक ने कह दिया 'बकरी चोर'
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान से जदयू की महिला सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह की तस्‍वीर वाले एक पोस्‍टर ने बिहार के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. दरअसल यह पोस्‍टर एक फेसबुक पोस्‍ट में इस्‍तेमाल किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. राष्‍ट्रीय जनता दल ने इस पोस्‍टर को शेयर करते हुए जदयू पर हमला किया है. सिवान जिले के बड़हरिया से विधायक बच्‍चाजी पांडेय ने इस पोस्‍टर को अपने ट्व‍िटर अकाउंट से शेयर किया है.


आपको बता दें कि कविता सिंह के नाम से बने फेसबुक पेज पर छह दिसंबर को 'शौर्य दिवस' की बधाई देते हुए एक पोस्‍टर शेयर किया गया था. इस पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसद कविता सिंह और उनके पति की तस्‍वीर भी लगी है हुई है. वहीं इस पोस्‍टर पर जदयू का चुनाव चिह्न तीर को भी अंकित किया गया है. राजद नेता ने इसी पोस्‍टर को शेयर करते हुए जदयू पर सवाल उठाया है. राजद विधायक बच्‍चा पांडेय ने तो ट्व‍िटर पर इस पोस्‍टर को शेयर करते हुए सांसद को 'बकरी चोर' तक कह दिया है.


बताते चलें कि कविता सिंह सीवान से जदयू की सांसद हैं. इससे पहले वह सिवान जिले के दारौंदा से जदयू की विधायक भी रह चुकी हैं. उनके पति अजय सिंह सिवान के बाहुबली नेताओं में गिने जाते हैं.

टैग्स