ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी ने संभाला मोर्चा, जाने किसे बोली गोली मारने की बात, देखें वीडियो

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सड़क पर उतरी हैं. जेल में बंद शहाबुद्दीन की राजनीतिक रसूख का प्रतिनिधित्व करने वाल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सड़क पर उतरी हैं. जेल में बंद शहाबुद्दीन की राजनीतिक रसूख का प्रतिनिधित्व करने वाली हिना शहाब CAA और NRC के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं. 'मरने के लिए तैयार हैं, मगर CAA और NRC नहीं स्वीकार करेंगे' के पोस्टर के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं.




CAA और NRC कामयाब नहीं होने देंगे
हिना शहाब ने कहा कि हमलोग केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हुए हैं. केंद्र के CAA और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में आज खड़े हुए हैं. शहाबुद्दीन की पत्नी ने कहा कि CAA, NRC और NPA जितने सारे बिल पास हुए हैं. हम चाहते हैं कि ये सभी वापस हों. हिना ने कहा कि हमलोग अपना पेपर जुटा सकते हैं लेकिन जो लोग गरीब हैं. उनकी करोड़ों की आबादी है. मजदूरी करने वाले लोग डाक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे. हम ये बिल कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे.


बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी ने संभाला मोर्चा, जाने किसे बोली गोली मारने की बात, देखें वीडियो


गोली मरवा दे केंद्र सरकार
हिना शहाब ने कहा कि 1970 से पहले जिनके परिजन पेपर नहीं रखें थे तो क्या वो हिंदुस्तानी नहीं है. केंद्र सरकार सबको लाइन में खड़ा कराकर गोली मार दे. हम गरीबों के साथ हैं. हम उनके संघर्ष में साथ हैं. बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से शहाबुद्दीन के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगने के बाद उनकी पत्नी हिना ही शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत को संभालने में लगी हुई हैं. हिना पिछले तीन लोकसभा चुनाव में लगातार सीवान सीट से लड़ती आ रही हैं. हालांकि 2009, 2014 और 2019 में तीनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. 

टैग्स