ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन: हेडमास्टर समेत पांच शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानिए.. पूरी वजह

SIWAN: शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सीवान के एक हेडमास्टर समेत पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दो स्क

ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन: हेडमास्टर समेत पांच शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सीवान के एक हेडमास्टर समेत पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दो स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के बाद एसीएस ने यह एक्शन लिया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय माघर के हेडमास्टर और चार शिक्षकों पर गाज गिरी है।


दरअसल, बीते 12 सितंबर को एसीएस एस सिद्धार्थ ने सीवान के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया था। एसीएस अचानक स्कूल पहुंच गए थे, जिसकी भनक शिक्षकों और अन्य किसी अधिकारी को नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक स्कूल से गायब मिले थे। इसके साथ ही स्कूल में कई अनियमितताएं भी सामने आई थीं। 


इसको लेकर हेडमास्टर और चारों शिक्षकों को शो-कॉज जारी किया गया था। हेडमास्टर और शिक्षकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीएस ने सभी के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है। एसीएस सिद्धार्थ के इस एक्शन से जिले के शिक्षकों मे हड़कंप मच गया है।