ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

सिवान में डबल मर्डर से हड़कंप; शादी में जा रहे युवक का मर्डर, बाइक सवार की गोली मारकर की हत्या

SIWAN: बिहार में आए दिन बेखौफ अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी ना किसी जिले से एक दो घटनाएं सामने आ ही जाती है। तजा मामला बिहार के सीवान जिले से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दो ब

सिवान में डबल मर्डर से हड़कंप; शादी में जा रहे युवक का मर्डर, बाइक सवार की गोली मारकर की हत्या
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

SIWAN: बिहार में आए दिन बेखौफ अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी ना किसी जिले से एक दो घटनाएं सामने आ ही जाती है। तजा मामला बिहार के सीवान जिले से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। बता दें कि पहला घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी घटना  हुसैनगंज का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। 


दरअसल, बिहार के सीवान जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात दो अपराधिक घटनाओं को अंजाम दी है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके के जफरा में एक शादी समारोह में हुई। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में एक युवक की चाकू  घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जफरा गांव के युवक अपने गांव के ही सुदामा शाह की बेटी की शादी में शरीक हुआ था। शादी में किसी बात के लेकर उसका किसी दूसरे युवक से बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ गई की दूसरे युवक ने उसको चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  मृत व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय बाबूजान अंसारी के रूप में हुआ है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


वहीं दूसरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभिषेक हसनपुरा की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से अपने भाई के साथ जा रहा था। इसी बीच मुहवल के समीप बेखौफ अपराधियों ने उसको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं इस वारदात के होने के पीछे की कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स