ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

सीवान के DM और SP की लगी क्लास, क्वारंटाइन सेंटर पर हमले के दोषियों पर FIR करने का निर्देश

SIWAN : सिवान के क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार के दिन हुए हंगामे को नीतीश सरकार ने गंभीरता से लिया है. सरकार ने सिवान के डीएम और एसपी को इस मामले में जमकर क्लास लगाई है. सिवान क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सिवान के क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार के दिन हुए हंगामे को नीतीश सरकार ने गंभीरता से लिया है. सरकार ने सिवान के डीएम और एसपी को इस मामले में जमकर क्लास लगाई है. सिवान के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया गया है कि क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा करने वाले कोरोना संदिग्धों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया जाये. 


राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सिवान के क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा करने वाले दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी. उनकी क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद कानूनी कार्यवाही भी होगी. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि जो लोग भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों का विरोध कर रहे हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जायेगा.


आपको बता दें कि सिवान में रघुनाथपुर के राजपुर मिडिल स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां कोरोना के संदिग्धों को रखा गया था. लेकिन शनिवार को कोरोना के संदिग्धों ने वहां तैनात सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर दिया था. इन संदिग्धों ने जमकर नारेबाजी भी की थी. जिसके बाद सरकारी कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए थे. सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया है. 



टैग्स