ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

झंडा फहराए बगैर ही घर लौट गये हेडमास्टर साहब, गांव वालों ने किया ध्वजारोहण

SITAMARHI: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया गया। आजादी का जश्न आज धूमधाम के साथ मनाया गया। वही बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक सरकारी स्कूल में तिरंगा फहराया न

झंडा फहराए बगैर ही घर लौट गये हेडमास्टर साहब, गांव वालों ने किया ध्वजारोहण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया गया। आजादी का जश्न आज धूमधाम के साथ मनाया गया। वही बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक सरकारी स्कूल में तिरंगा फहराया नहीं गया। बिना झंडा फहराये ही गुरूजी अपने-अपने घर लौट गये। बाद में गांव के लोगों ने ध्वजारोहण किया।


बिहार के सीतामढ़ी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो रीगा प्रखंड के बुलाकीपुर गांव स्थित श्रीराम आशीष पटेल राजकीय प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां तिरंगा फहराये बगैर स्कूल के हेडमास्टर और टीचर घर चले गये। तिरंगा ठीक से फहराया भी नहीं गया। गांव वालों की नजर जब तिरंगे पर गयी तो वे भी इसे देखकर हैरान रह गये। फिर गांव के एक युवक ने रस्सी में फंसे तिरंगा को फिर से फहराया। उस वक्त गांव के कई लोग मौजूद थे। 


बताया जाता है बिना ध्वजारोहण किये हेडमास्टर ने बच्चों के बीच जलेबी का वितरण कर दिया और घर चले गये। वही स्कूल के शिक्षक भी अपने-अपने घर लौट गये। ऐसा लगता है कि किसी की नजर तिरंगे पर नहीं गयी। स्कूल का सारा स्टाफ घर चला गया था तभी गांव के कुछ लोगों की नजर इस पर गई। जिसके बाद एक युवक स्कूल में पहुंचा और देखा कि झंडा बंधा हुआ है इसे फहराया नहीं गया है। बिना ध्वजारोहन किये ही हेडमास्टर और शिक्षक घर चले गये। गांव वालों ने जब स्कूल के हेडमास्टर को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और मोबाइल को बंद कर दिया। जिसके बाद गांव वालों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए ध्वजारोहन किया। 

टैग्स