ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR CRIME: सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी, दुकान बंद कर घर जा रहे चावल कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने चावल कारोबारी सोनेलाल महतो को गोली मार दी। हाल ही में कई हत्याओं से जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है, कारोबारी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar
कानून-व्यवस्था पर सवाल
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले की है जहां दुकान बंद कर घर लौट रहे चावल कारोबारी को गोली मारी गयी है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


बता दें कि सीतामढ़ी में कानून व्यवस्था पस्त हो चुकी है। यहां अपराधी एक के बाद एक क्राइम कर रहे हैं। पहले कारोबारी की हत्या की गयी फिर किसान की हत्या हुई उसके बाद शराब तस्कर की हत्या की गई अब अपराधियों ने चावल कारोबारी को निशाना बनाया है। घर जाने के क्रम में उन्हें गोली मारी है। घटना सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरी गांव में शनिवार की देर शाम की है। 


तब इलाके में सनसनी फैल गई जब पता चला कि चावल कारोबारी सोनेलाल महतो को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल कारोबारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। अपराधियों की पहचान और हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता