ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

सीतामढ़ी में पेट्रोल पंपों पर छापा: गड़बड़ियां मिलीं, SDO ने दी सख्त चेतावनी

सीतामढ़ी में SDO के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण में गड़बड़ियां मिलीं। संचालकों से जवाब तलब, कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश जारी।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में 5 मई 2026 को प्रशासन ने पेट्रोल पंपों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के नेतृत्व में की गई।


निरीक्षण के दौरान नारायण पेट्रोलियम और गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद थे। SDO ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की मनमानी, गड़बड़ी या उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की शिकायत मिली, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा, प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को नियमों का सख्ती से पालन करने और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता