ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पहले प्यार फिर शादी, उसके बाद मां-बाप के घर चली गई लड़की, अब प्रेमिका के घरवालों की धमकी से परेशान होकर प्रेमी ने किया सुसाइड

SITAMARHI : सीतामढ़ी में प्रेम विवाह में असफल युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस ने मौके पर पहुचकर मृतक के शव को बरामद कर लिया है. पु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में प्रेम विवाह में असफल युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस ने मौके पर पहुचकर मृतक के शव को बरामद कर लिया है. 

पुलिस को डेड बॉडी के पास से एक सुसाइड नोट मिली है, जिसमें युवक ने लिखा है कि 'मैंने आशा कुमारी का अपहरण नहीं किया था, हमदोनों ने रजामंदी से शादी की थी. मेरे हत्या के जिम्मेदार लड़की के परिजन और टाउन थाना है, जो मेरे परिजन को परेशान कर रहे थे. युवक ने सुसाइड नोट में प्रमोद पासवान, मनोज राय, प्रमोद राय और राजाराम को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. 

क्या है मामला
मामला सीतामढ़ी के टाउन थाना इलाके की है. जहां एमआरडी स्कूल की स्टूडेंट और गोयनका कॉलेज में पढ़ने वाले युवक श्याम कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. जिसके बाद लड़की के पिता ने श्याम कुमार पर अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी टाउन थाना में दर्ज करवा दी. इसके बाद लड़के के परिजन को  धमकी दी जाने लगी. घरवालों की धमकी और दवाब से परेशान होकर लड़की अपने माता-पिता के घर चली गई. जिसके बाद श्याम ने ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लिया. 

इस से पहले लड़के ने शादी करने के बाद अपनी प्रेमिका के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वे दोनों शादी की बात कह रहे हैं और लड़की के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर है. लड़का वायरल वीडियो में अपने परिवार को प्रताड़ित किए जाने की भी बात कह रहा है. 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता