ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

DGP के सीतामढ़ी पहुंचने के बाद एक्शन में आई पुलिस, 24 घंटे के अंदर कारोबारी का हत्यारा समेत 4 को किया अरेस्ट

SITAMARHI : उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रभास हिसारिया हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. DGP के पहुंचने के बाद साइकल कारोबारी का हत्यारा 24 घण्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रभास हिसारिया हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. DGP के पहुंचने के बाद साइकल कारोबारी का हत्यारा 24 घण्टा के अंदर हथियार तथा लूटी रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर  लिया  है. 

बता दें कि उत्तर बिहार के बड़े कारोबारी प्रभात हिसारिया की हत्या तथा लूट की वारदात CCTV में क़ैद हो गयी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं. मेजरगंज, ढेंग, मेहसौली ओपी में बसवरिया व आदर्श नगर से चारों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम की पिस्टल, स्कूटी व लूट की रकम में से 60 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.


व्यवसायी के हाथ से छीना गया वह थैला भी मेहसौल ओपी के बसवरिया में झाड़ी से बरामद हो गया।.चारों को बड़े नाटकीय अंदाज में अलग-अलग ठिकानों से पुलिस ने दबोचा. जिस स्कूटी पर सवार होकर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, वह सीतामढ़ी शहर के आदर्श नगर में एक कमरे से बरामद हुई है. बता दें कि डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के पहुंचने के बाद पुलिसिया कार्रवाई एक बारगी तेज हो गई. 24 घंटे के ऑपरेशन में पुलिस को ये कामयाबी हाथ लग गई. इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसटीएफ, सीआइडी की स्पेशल टीम भी रात से ही खाक छान रही थी. डीजीपी पूरे ऑपरेशन को खुद ही लीड कर रहे थे. एसपी अनिल कुमार ने कहा कि अभी कई लोग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लूट की रकम भी पूरी बरामद नहीं हो पाई है. इसके लिए ऑपरेशन जारी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता