ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुशासन की सरकार पर सवाल ! होटल में घुस दबंगों ने लगाई आग, मौके पर जलकर बेटी - स्टाफ की हुई मौत

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में दबंगो ने होटल सहित 7 दुकानें जलाकर राख कर दी. जिसमें होटल मालिक की पांच साल की बेटी और स्टाफ को जिंदा जला दिया. वही होटल संचालक कुछ दूर बेहोश मिला.

सुशासन की सरकार पर सवाल ! होटल में घुस दबंगों ने लगाई आग, मौके पर जलकर बेटी - स्टाफ की हुई मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में दबंगो ने होटल सहित 7 दुकानें जलाकर राख कर दी. जिसमें होटल मालिक की पांच साल की बेटी और स्टाफ को जिंदा जला दिया. वही होटल संचालक कुछ दूर बेहोश मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई.


घटना जिले के बरियारपुर के पास की है. पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. जांच में पता चला कि अगलगी में दो लोग जिंदा जल गए. घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का बुरा हाल है. दुकानदारों का आरोप है कि मध्य रात्रि को जब सब लोग सो रहे थे तो अपराधी आए और दुकानों में आग लगा दी.


मृतक की पहचान दुकान के स्टाफ कुंदन कुमार और पांच साल की बच्ची भारती कुमारी के रूप में हुई है. घटना के समय होटल संचालक बैजू साह इस दौरान थे. लोगों को लगा कि उनकी ही मौत हुई है. लेकिन वह बगल के खेत में बेहोश पड़े थे. सुबह जब होश आया तो वह पहुंचे.


होटल मालिक की बड़ी बेटी ने बताया कि आग लगने के लगभग आधे घंटे पहले दो लोग आए थे. वो मेरे पापा के बारे में पूछ रहे थे. मैंने बताया कि पापा बाहर की तरफ गए हैं. वो पापा के पीछे चले गए. आधे घंटे बाद आग लग गई. पास में 112 नंबर, पुलिस की गाड़ी लगी थी. मैंने उनको भी बोला तो उन्होंने नहीं सुनी. पुलिस वहां से निकल गई.


दूसरी तरफ पत्नी किरण देवी ने बताया कि रात के लगभग 2 बजे दो आरोपी मुंह बांध कर आए और उसके दुकान में आग लगा दी. उसकी बेटी को कहने लगे कि तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, तुम अपने मां बाप के बारे में बताओ कि वो कहां हैं. घटना के वक्त सभी सोए हुए थे. आरोपियों को देखकर वह अपने पति को छिप जाने के लिए बोलने के बाद अपने दो बच्चों के साथ छिप गई.

टैग्स