ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीतामढ़ी में 2 बाइक की सीधी टक्कर में होटल संचालक की मौत, 3 लोग घायल

सीतामढ़ी : जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बथनाहा थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हाद

सीतामढ़ी में 2 बाइक की सीधी टक्कर में होटल संचालक की मौत, 3 लोग घायल
Anamika
2 मिनट

सीतामढ़ी : जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बथनाहा थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की सीधी भिड़ंत में सीतामढ़ी के मधुर जलपान होटल के संचालक रामस्वरूप शर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गयी । जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता