ब्रेकिंग
‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! 3900 बोतल नेपाली शराब, 6 बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; 5 नेपाल भागे

Bihar Liquor Smuggling: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसबी ने भारी मात्रा में नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल वाहन जब्त किए हैं. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि अन्य की तलाश...

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! 3900 बोतल नेपाली शराब, 6 बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; 5 नेपाल भागे
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Liquor Smuggling: सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता मिली है. कन्हौली बीओपी की जी कंपनी की नाका पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 3900 बोतल नेपाली देसी शराब, छह मोटरसाइकिल और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान उसके पांच साथी सीमा पार कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे. फरार तस्करों की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एसएसबी की टीम भारत-नेपाल सीमा पर नियमित गश्त और वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने कार्रवाई की. घेराबंदी के दौरान तस्कर शराब की खेप लेकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया. वहीं उसके पांच साथी अंधेरे और सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए.


गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल वार्ड संख्या-9 निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय सुखाड़ी सहनी का पुत्र बताया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब की खेप नेपाल के फेनहारा क्षेत्र से लाई गई थी और इसे सीतामढ़ी जिले के सीतलपट्टी इलाके में पहुंचाया जाना था.


छापेमारी के दौरान एसएसबी ने मौके से कुल 3900 बोतल नेपाली देसी शराब, जिसकी मात्रा करीब 1170 लीटर बताई जा रही है, बरामद की. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही छह मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गईं.


एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब और अन्य अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.


कार्रवाई पूरी होने के बाद गिरफ्तार तस्कर, बरामद शराब और जब्त छह मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कन्हौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस फरार पांच तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा शराब की खेप किन-किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी.