ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में बड़ा हादसा: पंडाल में करंट लगने से पूजा समिति सदस्य की मौत, तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar News: सीतामढ़ी के प्रतापनगर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट फैलने से पूजा समिति सदस्य विपुल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में दुर्गापूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। मेहसौल थाना क्षेत्र के प्रतापनगर मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बड़ी जानलेवा घटना को जन्म दे दिया। मां दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य विपुल सिंह की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।


दरअसल, पूजा पंडाल के पास भारी बारिश के कारण पानी में करंट प्रवाहित हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ है इस हादसे में पूजा समिति सदस्य की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को बार-बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस बीच करीब दस मिनट तक पानी में करंट प्रवाहित होता रहा, जिससे विपुल छटपटाते हुए दम तोड़ दिया घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई और कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी बिजली अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता