ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

नाबालिग 2 सगी बहनों के साथ किया था गैंगरेप, कोर्ट ने 7 आरोपियों को दी उम्र कैद की सजा

SITAMARHI: दो नाबालिग सगी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ 4 घंटे तक रेप किया थ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: दो नाबालिग सगी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ 4 घंटे तक रेप किया था और घटना को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. 

इन आरोपियों को मिली सजा

सीतामढ़ी कोर्ट ने आरोपी कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, राजू कुमार, परशुराम कुमार, गोविंदा और नगेंद्र कुमार शामिल है. 9 महीने से लगातार पीड़िता न्याय के लिए कोर्ट में लड़ रही थी. सीतामढ़ी कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को दोषी मानकर आखरी सांस रहने तक कैद में रहने की सजा सुनाई है.

सजा कम करने के लिए की थी साजिश 

इस घटना में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप के मामले में दोनों नाबालिग बहनों को बालिक साबित करने के लिए आरोपियों ने स्कूल के नामांकन रजिस्टर से भी छेड़छाड़ की थी. जिसमें इन दोनों लड़कियों का जन्म तिथि को काट कर बदल दिया गया था. इस मामले में भी आरोपियों को सजा सुनाई गई है. आरोपियों पर 2 लाख रुपए को आर्थिक दंड भी लगाया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता