ब्रेकिंग
NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट

SITAMARHI: 3 दिन से लगातार हो रही बारिश से गिरा ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर का छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

सीतामढ़ी के गणेश सिनेमा रोड स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर का जर्जर छज्जा तीन दिनों की बारिश के बाद अचानक भरभराकर गिर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मंदिर के जर्जर भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार की मांग की है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के गणेश सिनेमा रोड स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर भवन का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद छज्जा गिरने की घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 


गनीमत रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उस दौरान उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर भवन काफी पुराना और जर्जर स्थिति में है। लंबे समय से भवन के जर्जर हिस्सों को लेकर चिंता जताई जाती रही है। बारिश के बाद अचानक छज्जा गिरने की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही रहती है, ऐसे में जर्जर भवन का हिस्सा गिरना बड़ी घटना मानी जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। बहुत पहले मंदिर परिसर से वाहन चोरी की घटना भी हुई थी, लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की बात स्थानीय लोगों की ओर से कही जा रही है। लोगों ने मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग भी उठाई है। 


श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मंदिर भवन का तत्काल निरीक्षण कराने, जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने और पूरे भवन के जीर्णोद्धार की दिशा में पहल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर हिस्सों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बारिश के बाद छज्जा गिरने की घटना ने ऐतिहासिक मंदिर भवन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा या समय रहते मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल होगी?SITAMARHI: 3 दिन से लगातार हो रही बारिश से गिरा ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर का छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

SITAMARHI: 3 दिन से लगातार हो रही बारिश से गिरा ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर का छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता