ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की अंधाधुध फायरिंग, ASI और चौकीदार को लगी गोली

SITAMARHI :इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शराब तस्करों ने एएसआई और थाने के चौकीदार को गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल एएसआई और चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल में

बिहार : शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर की अंधाधुध फायरिंग, ASI और चौकीदार को लगी गोली
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI :इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शराब तस्करों ने एएसआई और थाने के चौकीदार को गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल एएसआई और चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना मेजरगंज थाना इलाके के कुंवारी गांव की है, जहां शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर तस्करों ने अंधाधुध फायरिंग कर दी. इस हमले में  मेजरगंज थाने के चौकीदार और एएसआई को गोली लगी है. आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल चौकीदार और एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम को वारदात वाली जगह पर भेजा गया है, जहां पुलिस छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मेजरगंज थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंवारी गांव में अवैध रुप से शराब का कारोबार हो रहा है , इसी सूचना के आधार पर पुलिस वाले छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां शराब तस्करों ने उनके उपर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसवाले गंभीर रुप से घायल हो गए. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता