ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है, बोले मुकेश सहनी..बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे

सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुकेश सहनी ने BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में इस बार जनता का हक नहीं छीना जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है।

Bihar
सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबन्धन की ओर से निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा आज सीतामढ़ी पहुँच गयी। यहां विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अन्य नेताओं के साथ मां जानकी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और देश के सुख समृद्धि की कामना की। 


इसके बाद सीतामढ़ी के रीगा में एक जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आजादी के पहले दलितों, गरीबों अति  पिछड़ों को अछूत माना जाता था, लेकिन आजादी के बाद बाबा साहेब ने संविधान दिया जिसमें सभी को बराबर का अधिकार दिया। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान कांग्रेस पार्टी का था।


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहेब ने संविधान के जरिये लोकतंत्र दिया गया जिसमें जनता को मालिक बनाया गया। जनता अपनी वोट से ही पीएम और सीएम चुनते हैं। लेकिन भाजपा अब वोट चोरी कर सरकार बना रही है। और जब वोट चोरी कर सरकार बनायेगे तो वह जनता के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे। यह देखा भी जा रहा है। 


प्रधानमंत्री ने जो वादे 2014 में किये वह एक भी पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि आज ये बिहार में एक बार फिर वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचना चाहते हैं। लेकिन हमलोगों ने इसकी लड़ाई शुरू कर दी है। बिहार में किसी हाल में वोट चोरी नहीं होने देंगे।