ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान भारी हंगामा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए SSB ने किया लाठीचार्ज

Bihar News: सीतामढ़ी के बैरगनिया में मेडिकल स्टोर पर एसएसबी और पुलिस की छापेमारी के दौरान अफवाह फैलने से हंगामा हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी को लाठीचार्ज करना पड़ा, जबकि जांच में कॉरेक्स की शीशियां समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में शनिवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के अस्पताल चौक स्थित मिकरानी मेडिकल स्टोर्स में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच एक एसएसबी जवान बाइक से एक झोला लेकर मेडिकल स्टोर में प्रवेश करता दिखा, जिसके बाद भीड़ में यह चर्चा फैल गई कि झोले में कॉरेक्स सिरप लाकर दुकान में रखा गया है। इस अफवाह के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।


स्थिति बिगड़ती देख एसएसबी ने अपने कैंप से अतिरिक्त जवानों को बुलाया। अतिरिक्त बल पहुंचने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने लाठियां चटकाईं और बल प्रयोग किया। इस दौरान कुछ यूट्यूबर्स के भी घायल होने की सूचना है।


जानकारी के अनुसार, छापेमारी से पहले ड्रग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया गया था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से 7-8 भरी हुई कॉरेक्स की शीशियां और करीब एक दर्जन खाली शीशियां बरामद की गईं। इसके अलावा दुकान की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे से हुक्का, सिगरेट और कंडोम समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकानदार सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। वहीं, एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिस झोले को लेकर विवाद हुआ, उसमें कॉरेक्स नहीं बल्कि पानी की बोतलें और सब्जियां थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता