ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SITAMARHI: सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। दोनों बच्चे पोखर के पास ही खेल रहे थे तभी एक बच्ची पहले गिरी और उसे बचाने गया बच्

खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। दोनों बच्चे पोखर के पास ही खेल रहे थे तभी एक बच्ची पहले गिरी और उसे बचाने गया बच्चा भी गहरे पानी में डूब गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना इलाका के टिकॉली पंचायत की है जहां बुढिया गाझी स्थित एक पोखर में एक बच्चा और एक बच्ची के डूबने से दोनों की मौत हो गई है। मृत बच्चे की पहचान जय मंगल साह के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और बच्ची की पहचान नागेंद्र महतो के 10 वर्षीय पुत्री चुनचुन कुमारी के रूप में की गई है।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पोखर के पास दोनों बच्चे खेल रहे थे इसी बीच अनियंत्रित होकर चुनचुन कुमारी पोखर में जा गिरी। जहाँ चुनचुन को बचाने के लिए शिवम दौड़ा और फिर दोनों गहरे पानी में समां गये। जब तक ग्रामीण दोनों को बचा पाते तब तक दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता