ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

सीतामढ़ी में 3 नाबालिग बच्चियों की पोखर में डूबने से मौत, मिट्टी निकालने के दौरान फिसला पैर

मृत बच्चियों की पहचान उमा राय की 13 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी, मैथ्यू रॉय की 9 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी और राजेंद्र राय की 8 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHAR
गांव में मातम का माहौल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में 3 नाबालिग बच्चियों की मौत हो गयी। मिट्टी निकालने के लिए गई तीनों बच्चियां पोखर में डूब गयी और इस दौरान तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिमाही पचड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कंचनपुर गांव की है।


 मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय आरती कुमारी (पिता - उमा राय), 9 वर्षीय सुधा कुमारी (पिता - मैथ्यू रॉय) और 8 वर्षीय नंदनी कुमारी (पिता - राजेंद्र राय) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चियां पोखर से मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़ी दो बच्चियों का अचानक पांव फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं। उन्हें डूबता देख बाकी बच्चियों ने उन्हें बचाने की कोशिश में पोखर में छलांग लगा दी।


घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही बाजपट्टी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


गांव में मातम 

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। जिन घरों से चहकती आवाजें आती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से पूरे इलाके में मातम और स्तब्धता का माहौल है। परिजन और ग्रामीण लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चियों को मिट्टी लाने क्यों जाना पड़ा? ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है और इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए पोखरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता