ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

पुनौरा धाम पहुंचे राज्यपाल सैयद अता हसनैन, माता जानकी के किए दर्शन-पूजन

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन बुधवार को सीतामढ़ी स्थित माता सीता की प्राकट्य स्थली पुनौरा धाम पहुंचे। उन्होंने माता जानकी के दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन बुधवार को माता सीता की प्राकट्य स्थली पुनौरा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता जानकी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।




इस दौरान राज्यपाल ने पुनौरा धाम की पावन धरती और यहां बन रहे भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 




जनप्रतिनिधियों की ओर से राज्यपाल को पुनौरा धाम आने का निमंत्रण दिया गया था। उन्हें बताया गया कि करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से यहां भव्य माता सीता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।




माता जानकी के दर्शन और मंदिर निर्माण कार्य को देखने के बाद राज्यपाल ने कहा कि सीतामढ़ी आया और माता सीता का मंदिर देखा है। उम्मीद है कि अगले एक डेढ़ साल में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह पावन धरती है, इस यहां हम जितनी दफा आए हमारा यह सौभाग्य है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता