ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

‘गब्बर’ फिल्म से इंस्पायर्ड हुए छात्र, टीचर को कहा - सिस्टम में गड़बड़ी सुधारना है 2-2 लाख दो नहीं तो गोली मार देंगे,

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहांस्कूल के तीन छात्रों ने अपने स्कूल में रंगदारी का पर्चा साटकर दहशत मचा दिया। यह घटना सहियारा थाना क्षे

‘गब्बर’ फिल्म से इंस्पायर्ड हुए छात्र, टीचर को कहा -  सिस्टम में गड़बड़ी सुधारना है 2-2 लाख दो नहीं तो गोली मार देंगे,
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहांस्कूल के तीन छात्रों ने अपने स्कूल में रंगदारी का पर्चा साटकर दहशत मचा दिया। यह घटना सहियारा थाना क्षेत्र के श्री रामप्रसाद उच्च माध्यमिक स्कूल पुरनहिया का बताया जा रहा है। स्कूल की दीवार पर पर्चा साटकर शिक्षकों और कर्मियों से दो-दो लाख की रंगदारी मांगी गयी। 


जानकारी के अनुसार, 12वीं के एक छात्र विजय ने हिन्दी फिल्म ‘गब्बर’ से इंस्पायर्ड होकर सिस्टम में गड़बड़ी मानते हुए सुधारने के लिए साथियों संग मिलकर साजिश रची। इसके बाद स्कूल में पर्चा साटकर शिक्षकों व कर्मियों से दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगी और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्कूल के 12वीं का छात्र, दो पूर्ववर्ती छात्र व एक दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। मामले में एक शातिर फरार है। 


गिरफ्तार शातिरों में रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी विजय कुमार, चंदन कुमार, पोसुआ निवासी सौरभ कुमार और सहियारा थाना क्षेत्र के वार्ड नौ निवासी अली हुसैन शामिल हैं। विजय स्कूल में 12वीं का छात्र है। विजय ने ही दोस्तों संग मो. अली को साजिश में शामिल कर उसकी दुकान पर रंगदारी मांगने के लिए पर्चा तैयार कर प्रिंट कराया था।


इस मामले में सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि घटना के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सेल की मदद से एसआईटी ने जांच शुरू की। इस दौरान बदमाशों के तार मिलते गए और चार शातिरों को गिरफतार कर लिया गया। इनके पास से रंगदारी के लिए स्कूल में फेंके गये पर्चा निकालने में प्रयुक्त चाइनीज लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल व बाइक बरामद किये गये हैं।


उधर, इस घटना को लेकर डीएम ने बताया कि स्कूल में पर्चा साटकर रंगदारी मांगने के बाद से शिक्षकों में दहशत का माहौल था। शिक्षक स्कूल जाने से कतरा रहे थे। कई शिक्षक तबादले की मांग कर रहे थे। एसपी मनोज कुमार तिवारी की टीम ने निर्धारित समय के लक्ष्य से पहले मामले का उद्भेदन कर लिया।