ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा, एक्शन में आई पुलिस

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों के साथ ही साथ दबंग तबकों के लोगों का मनोबल काफी ऊंचा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है। जहां दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से

दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा, एक्शन में आई पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों के साथ ही साथ दबंग तबकों के लोगों का मनोबल काफी ऊंचा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है। जहां दरवाजे पर ई-रिक्शा लगाने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को जमकर पीटा। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना पुलिस को भी दे दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में पड़ोसी को ई-रिक्शा दरवाजे पर लगाने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। यहां आरोपितों ने पीड़ित की जमकर पिटाई की एवं बीच-बचाव करने आई पुत्री का सिर फोड़ दिया। यह घटना सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला चौक स्थित वार्ड 16 की है। जहां स्थानीय निवासी पिंटू दास ने रास्ता अवरुद्ध होने पर पड़ोसी जितेंद्र यादव को दरवाजे के बाहर खड़े ई-रिक्शा हटाने को कहा। 


उसके बाद जितेंद्र आग बबूला हो गया। आरोपी जितेंद्र अपने भाई अमरेंद्र यादव के साथ मिलकर जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए पिंटू दास एवं उसके भाइयों को बेरहमी से पिटता है। वहीं, पिता को मार खाता देख बीच बचाव करने गई पिंटू दास की पुत्री नेहा कुमारी के सिर पर धारदार हथियार से आरोपितों ने वार कर दिया जिससे युवती लहूलुहान हो गई। खून से लतपत नेहा को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित घर में छिप गए। पीड़ित पिंटू दास ने एससी-एसटी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।