ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, मना करने पर युवक ने किया ये काम

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक युवक का लड़की के घर में जबरन घुसकर मारपीट और हंगामा करने का वीडियो सामने आया है. युवक लड़की को मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करता है और जबरन शारीरिक संबंध ब

ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, मना करने पर युवक ने किया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक युवक का लड़की के घर में जबरन घुसकर मारपीट और हंगामा करने का वीडियो सामने आया है. युवक लड़की को मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करता है और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाता है. जब लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो युवक उसके घर में घुस गया. युवक ने लड़की के घर में घुसकर ने उसके साथ मार-पीट की. वीडियो में युवक हाथ में हथियार लिए दिख रहा है.


बताया जा रहा है कि वीडियो सीतामढ़ी शहर के लक्ष्मी नगर का है, जहां युवक लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रह रही एक लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर ब्लैकमेल करता था. युवक लड़की पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था. पीड़िता ने बताया कि युवक मोनू सिंह व्हाट्सएप पर मैसेज कर तीनो बहन के बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिखकर मैसेज भेजता है.


वायरल वीडियो में युवती के पिता लड़के को घर में घुसने से रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं. लेकिन युवक घर में घुसने का कोशिश करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है. युवक ने लड़की के पिता को परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी. पीड़िता युवती ने इस मामले को लेकर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता