ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : फोटो खींचने के विवाद पर टूटी शादी, FIR करने गए दूल्हा-दुल्हन तो पुलिस ने करा दिए 7 फेरे

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में शादी टूट गई, जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट गया। इस

बिहार : फोटो खींचने के विवाद पर टूटी शादी, FIR करने गए दूल्हा-दुल्हन तो पुलिस ने करा दिए 7 फेरे
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में शादी टूट गई, जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट गया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने ही दोनों की शादी करा दी। 



मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के भासर का है। यहां एक शादी सिर्फ वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर टूट गई। गुस्से में दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन दोनों की शादी थाने में कराई गई। पुलिस वालों ने थाने में ही दोनों को सात फेरे दिलाये। दरअसल, भासर मछहां गांव के प्रमोद सिंह की बेटी चांदनी की शादी घोघराहा के प्रकाश महतो के बेटे गुड्डू कुमार से तय हुई थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे भी पहुंच गया। इसी बीच वरमाला स्टेज पर फोटो खींचने के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट गया। 



इस मामले की शिकायत लेकर दुल्हन और दूल्हे का परिवार थाने पहुंचे। नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर थाना परिसर के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दोनों एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन गए। इस शादी की पुलिस वाले के अलावा कई शहरवासी गवाह बने। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता