ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, इलाके में मातम का माहौल

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सभी लोग बच्चे की घर

बिहार : पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पानी के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सभी लोग बच्चे की घर पर जमावड़ा लगाए हुए है । आस - पास के लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही बच्चों की मौत से पुरे इलाके में मातम का मौहाल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव के सरेह में चिमनी के पास गड्ढे से मिट्टी लाने गए दो बच्ची और एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बर्री गांव निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री सोनी कुमारी (11 वर्ष) व पुत्र आदित्य कुमार (10 वर्ष) और जीतेन्द्र ठाकुर की पुत्री लाडली कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गई है। तीन बच्चों की मौत से गांव में हाहाकर मच गया। घटनास्थल के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


वहीं, तीन बच्चों की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ लगी है। सभी न परिजनों के चीत्कार से सबों की आंखों में आंसू है। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि अगर बच्चों की बचाने की सही कोशिश की जाती तो शायद वे आज जिंदा होते। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। जब बच्चों के डूबने के बाद हल्ला हुआ तो सभी घबरा गए। सही से निर्णय नहीं ले पाए। जिस वजह से यह उन्हें निकालने में ज्यादा समय लग गया।


उधर, घटना की  सूचना मिलने पर आरओ अभिषेक आंनद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार व एएसआई देवेंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे एक साथ घर से मिट्टी लाने के लिए गड्ढे के पास गये थे। गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से तीनों में से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बारी-बारी से दो अन्य बच्चे भी डूब गए। भैंस चराने जा रहे लोगों की नजर डूब रहे बच्चों पर गई तो उन लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।