ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के जेल में कुख्यात कर रहे 'हैलो कौन ?', मर्डर करने वाले क्रिमिनल मोबाइल से करते हैं बात

SITAMARHI : भोजपुरी के मशहूर सिंगर रितेश पांडेय का 'हैलो कौन' गाना इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है. बिहार के जेल में भी आजकल हैलो कौन हो रहा है. हाल ही में हाजीपुर जेल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : भोजपुरी के मशहूर सिंगर रितेश पांडेय का 'हैलो कौन' गाना इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है. बिहार के जेल में भी आजकल हैलो कौन हो रहा है. हाल ही में हाजीपुर जेल में मनीष की हत्या के बाद जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर भी काफी सवाल खड़ा हुए. मनीष के मर्डर के बाद बिहार के मोतिहारी और बक्सर सेंट्रल जेल समेत कई जिलों के मंदार कारा में छापेमारी की गई. ताजा मामला सूबे के सीतामढ़ी जिले का है. जहां पुलिस ने जेल के अंदर छापेमारी की. जेल में रेड मारने के दौरान पुलिस को कई मोबाइल फोन मिले हैं.


जेल में कुख्यात अपराधी करते हैं मोबाइल से बात
सीतामढ़ी जेल में बंद कुख्यात अपराधी मोबाइल से बात करते हैं. इस बात का खुलासा खुद जिला पुलिस ने किया है. सीतामढ़ी जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 मोबाइल फोन और 5 चार्जर बरामद किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के सेल से मोबाइल और चार्जर बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन सेलों से मोबाइल जब्त किये गए हैं. उसमें मर्डर केस में बंद मेजरगंज थाना के बासोपट्टी गांव का रहने वाला छोटू पान्डे, आर्म्स एक्ट में बंद बथनाहा थाना के मदनपट्टी गांव का रहने वाला रणधीर राय और डकैती मामले में बंद चरौत थाना के चरौत गांव के रहने वाले डोमन पासवान का बेटा अभीषेक कुमार उर्फ राजा रहता है.


जेल अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
जेल में हुई छापेमारी के दौरान मोबाइल और चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए. जिसमें 3 पैकेट गुटखा, चार पुड़िया गांजा और एक पैकेट गुल शामिल हैं. जेल अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद आपत्तिजनक सामान, मोबाइल और चार्जर को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता