ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : जमीन के लिए बेटे ने कर डाली बाप की हत्या, चाकू से गोदकर ले ली जान

SITAMADHI : बिहार में इन दिनों आपराधिक और जमीनी विवाद के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से आपराध

बिहार : जमीन के लिए बेटे ने कर डाली बाप की हत्या, चाकू से गोदकर ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI :  बिहार में इन दिनों आपराधिक और जमीनी विवाद के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से आपराधिक और जमीनी विवाद को लेकर हत्या का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है। यहां एक जमीन के खातिर बेटे से चाकू से हमलाकर अपने पिता की हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंच पुलिसबल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जिले में भूमि विवाद में बेटे ने चाकू से हमलाकर अपने पिता की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुपरी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रक्षिशु आईपीएस दीक्षा एवं एसडीपीओ पुपरी बिनोद कुमार घटना स्थल पर पहुंच  कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। यह पूरा मामला पुपरी थाना अंतर्गत हरदिया पंचायत  के वार्ड 6 का बताया जा रहा है। 


वहीं,स्थानीय मुखिया राजन कुमार ने बताया था कि वार्ड नं छह निवासी मो.मुस्ताक का भूमि विवाद अपने पहली पत्नी तथा उसके बेटे से लम्बे समय से चला आ रहा है।कई बार हमलोगों ने ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी किया था। बीती रात्रि मो .मुस्ताक के पहले पत्नी से हुए पुत्र मो अब्बास ने चाक़ू से गोद कर उसकी हत्या कर दिया बताया जा रहा है कि मुस्ताक की पहली पत्नी से एक बेटा अब्बास है। 


मो. मुस्ताक ने दूसरी शादी भी की जिससे एक बेटी है। इस बीच दोनों पत्नी मुस्ताक को छोड़कर चली गई है जिसके बाद पहली पत्नी के बेटे अब्बास से हमेशा जमीन को लेकर विवाद होता था। पंचायत स्तर तथा थाना के जनता दरबार में भी सुनवाई की गई थी लेकिन इसका कोई निदान नहीं निकाला इसके बाद बेटा कातिल बन गया और अपने ही आप की हत्या कर दी प्रशिक्षु आईपीएस दीक्षा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला विवाद का प्रतीत होता है हत्या के मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता