ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दारोगा की मौत, कई जवान घायल, कैदी को जेल पहुंचा वापस लौट रही थी पुलिस टीम

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक पुलिस वैन हादसे की शिकार हो गई है। सड़क दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार एक दारोगा की मौत हो गई है जबकि कई जवान घायल हो गए हैं।

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दारोगा की मौत, कई जवान घायल, कैदी को जेल पहुंचा वापस लौट रही थी पुलिस टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक पुलिस वैन हादसे की शिकार हो गई है। सड़क दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार एक दारोगा की मौत हो गई है जबकि कई जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल कैदी को छोड़कर वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना भागलपुर के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित विक्रमशिला पहुंच पथ की है।


बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में कैदी को छोड़कर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। जैसे ही पुलिस टीम विक्रमशिला पहुंच पथ पर पहुंची तेज गति से आ रहे हाईवा ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक एसआई की मौत हो गई जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मौत के शिकार हुए एसआई की पहचान सतीश कुमार के रूप में की गई है जो सीतामढ़ी जिला पुलिस में तैनात थे।


सभी घायल जवानों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों में चंदन पासवान, बादल राज, जयराम तिवारी और विजय सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी घायल जवानों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं। उधर, दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता