ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार : क्लास रूम में छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाता था टीचर, ग्रामीणों ने जमकर कूटा

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। मामला डुमरा प्रखंड के रामपट्टी मीडिल स्कूल की है। यहां एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार

बिहार : क्लास रूम में छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाता था टीचर, ग्रामीणों ने जमकर कूटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। मामला डुमरा प्रखंड के रामपट्टी मीडिल स्कूल की है। यहां एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी शिक्षक 7वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाता था। इसकी शिकायत करने के बावजूद जब स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं की तो सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।


जानकारी के मुताबिक डुमरा प्रखंड के रामपट्टी प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार पिछले दो महीने से स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं की एक छात्रा को क्लासरूम में अश्लील वीडियो दिखाता था। शिक्षक की इस करतूत से छात्रा काफी परेशान थी। जब शिक्षक की हरकतें बढ़ने लगी तो छात्रा ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। परिजनों ने इस बात की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की लेकिन शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


कार्रवाई नहीं होने से आरोपी शिक्षक मुकेश कुमार का मनोबल दिनोदिन बढ़ता ही जा रही था। उसने छात्रा को फिर से क्लासरूम में बुलाया और उसे अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और कई घंटों तक स्कूल में ही बंधक बनाए रखा।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। मौके पर पहुंची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बीईओ के आदेश पर फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया गया है। बीईओ ने जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता