ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैंबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं

बिहार: भीषण सड़क हादसे में RJD विधायक का पैर टूटा, बाल-बाल बची जान

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त उनकी पत्नी भी साथ थीं। घायल विधायक

बिहार: भीषण सड़क हादसे में RJD विधायक का पैर टूटा, बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त उनकी पत्नी भी साथ थीं। घायल विधायक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक का पैर टूट गया है हालांकि गनीमत रही कि उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच 77 पर हुई है।


जानकारी के मुताबिक, बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव शनिवार की शाम अपनी पत्नी रिंकू कुमारी के साथ एक महोत्सव में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी गए थे। रविवार को विधायक अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरा थाना क्षेत्र स्थित NH 77 पर विश्वनाथपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने विधायक की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक मुकेश यादव का पैर टूट गया हालांकि उनकी पत्नी पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही हैं।


आनन-फानन में घायल विधायक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

टैग्स