ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

MUZAFFARPUR: बिहार के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिसमें

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिसमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


बता दें कि घटना सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा के समीप की है जहां तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई । टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रक भी लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। घायल सभी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में 1 साल का मासूम यशराज 4 साल की बच्ची सोनम कुमारी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें