ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

सीतामढ़ी में कपड़े की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

SITAMARHI : जिले के सोनबरसा प्रखंड से एक घटना सामने आई है, जहां कपड़े की एक दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना आमीन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई.

सीतामढ़ी में कपड़े की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले के सोनबरसा प्रखंड से एक घटना सामने आई है, जहां कपड़े की एक दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना आमीन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 


घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की है, जहां हाइवे सड़क किनारे फरछहिया चौक पर कपड़े की एक दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में दुकान और गोदाम में लगभग लाखों रुपये की संपत्ति जल गई, जिससे दूकानदार को काफी नुकसान हुआ. बताया जा रहा है कि दुकान में लगी आग पड़ोस के घर में भी फ़ैल रही थी हालांकि जैसे-तैसे वहां मौजूद लोगों ने घर में आग लगने से बचाया.


आगलगी की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. रोहुआ के रहने वाले दूकानदार जय किशोर साह ने बताया कि उनके दुकान में आखिरकार कैसे आग लगी, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने ये बताया कि जहाँ वह रहते हैं, उसी मकान के नीचे दुकान भी है. उनका मानना है कि लगभग लाखों रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता