ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

सीतामढ़ी में क्राइम अनकंट्रोल: महंथ की गोली मारकर हत्या, युवक को भी मारी गोली

SITAMARHI : सीतामढ़ी में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी-बड़ी वारदात अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो र

सीतामढ़ी में क्राइम अनकंट्रोल: महंथ की गोली मारकर हत्या, युवक को भी मारी गोली
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी-बड़ी वारदात अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. 

पहला मामला सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित सिद्धाश्रम बड़ी कुटी की है, जहां जमीन के विवाद में आश्रम के महंथ हरिनारायण दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दौरान रोड़े बाजी भी हुई है. वहीं सेवायत देवनंदन दास उर्फ दिलीप की पत्नी सुनीता देवी को भी लाठी डंडा से पीट कर जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंदिर के गड्ढे वाले हिस्से में मिट्टी भराई का काम कल से ही चल रहा था. स्थानीय कुछ लोग मंदिर के कुछ हिस्से को हड़पने की नीयत से रास्ते को भरने का विरोध कर रहे थे. इसी बात को लेकर पड़ोस के कुमार सत्यम, शिवम औ सहित आठ दस लोगों को ने इस घटना को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

दूसरा मामला  सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव की है, जहां एक दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.  घायल की पहचान गौरी महतो के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है. युवक को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता