ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Vigilance Action in Bihar: सीतामढ़ी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते एक भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Vigilance Action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vigilance Action in Bihar: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर जूनियर इंजीनियर को करीब डेढ लाख रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद में पदस्थापित जुनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा के खिलाफ निगरानी को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी।  नगर परिषद के अंतर्गत जेई विजय कुमार शर्मा ने एक संवेदक से रिश्वत की मांग कर रहा था।


संवेदक ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद निगरानी ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी की टीम सीतामढ़ी पहुंची और घूसखोर जेई को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।


शुक्रवार को जैसे ही जेई संवेदक से रिश्वत के 1 लाख 45 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर जूनियर इंजीनियर को 1.45 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता