ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सीतामढ़ी में घर में लगी आग, गहरे नींद में जिंदा जल गए नानी-नाती

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों एक ही परिवार के रहने वाले हैं। यह न

सीतामढ़ी में घर में लगी आग, गहरे नींद में जिंदा जल गए नानी-नाती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों एक ही परिवार के रहने वाले हैं। यह नानी और नाती बताएं जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम है। यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत वार्ड 10 चटगौरा गांव की बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत वार्ड 10 चटगौरा गांव निवासी चुमन राम के परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। उसी दौरान उनके घर से आग लग गई। सबसे बड़ी बात यह है कि, चुमन राम यह घर फुस निर्मित बताया जा रहा है। आज किस वजह से लगी है यह साफ़ नहीं हुआ है। इस घटना में उनकी पत्नी राम परी देवी और नाती कार्तिक कुमार बुरी तरह से झुलस कर राख में तब्दील हो गए।


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि, देर रात अचानक से चुमन राम के घर में आज लग गई। जबतक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक आज की लपेटें चारों तरफ फैल चुकी थी। घर में रखे जरूरी सामान जलकर राख में तब्दील हो गए थे। इसके साथ ही घर में बंधे मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ है। 


वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर नानपुर सीओ आलोक कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथलेंदर सिंह द्वारा हालात का जायज़ा लिया गया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार के स्तर से मदद दिलवाये जाने का भी भरोसा दिया। इसके साथ ही लोगों द्वारा स्थानीय प्रशाशन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।    

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता