ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

चुनाव आते ही बिहार में एक्टिव हुए हवाला कारोबारी, 20 लाख रुपए के साथ 2 गिरफ्तार

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में हवाला कारोबारी एक्टिव हो गए हैं. मोटी रकम लेकर इधर से उधर जा रहे हैं. सीतामढ़ी के बैरगनियां से दो कारोबारी को एसएसबी के

चुनाव आते ही बिहार में एक्टिव हुए हवाला कारोबारी, 20 लाख रुपए के साथ 2 गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में हवाला कारोबारी एक्टिव हो गए हैं. मोटी रकम लेकर इधर से उधर जा रहे हैं. सीतामढ़ी के बैरगनियां से दो कारोबारी को एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार किया है.

हवाला कारोबारियों के कार से 20 लाख रुपए एसएसबी के जवानों ने बरामद किया है. दोनों हवाला कारोबारी से पुलिस और एसएसबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. यह कार्रवाई भारत-नेपाल की सीमा पर हुई. 

23 सितंबर को भी दो कारोबारी हुए थे गिरफ्तार

23 सिंतबर को ईडी की टीम ने जिन दो हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया था. उसमें से एक मुजफ्फरपुर का रहने वाला राजकुमार गोयनका और दूसरा कोलकाता का रहने वाला पंकज अग्रवाल शामिल है. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होने वाली. शुरूआती पूछताछ में हवाला के 25 करोड़ रुपए का खुलासा हो चुका है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा कमिशन पर चलाने की तैयारी में थे. दोनों शातिरों ने करीब 100 से अधिक फर्जी कंपनी बनाई है. कंपनी का नाम अपने ड्राइवर, स्टाफ, नौकरों के नाम पर खोला है. कई माध्यमों से शातिर काला धन को व्हाईट मनी बनाते थे. दोनों ने खुलासा किया है कि विदेशों से उनके पास हवाला का पैसा आता है. फर्जी खातों में पैसा को डाल देते हैं. फिर चेक के माध्यम से लोगों को देते हैं. अगर किसी को कैश पैसा चाहिए तो उससे आसानी से कमीशन पर दे देते थे. दोनों ने नोटबंदी के दौरान भी कालाधन को सफेद किया था. नोटबंदी के दौरान दोनों पर केस भी हुआ था.