ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

सिपाही हत्याकांड में आया नया मोड़, हत्यारे पति ने कहा - रातभर करती थी बॉयफ्रेंड से बात, नहीं लगाती थी मेरे नाम का सिंदूर

PATNA : पटना में महिला सिपाही हत्याकांड मामले में आरोपी पति गजेंद्र ने रविवार को जहानाबाद के काको थाने में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पटना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जिसके बाद पू

सिपाही हत्याकांड में आया नया मोड़, हत्यारे पति ने कहा - रातभर करती थी बॉयफ्रेंड से बात, नहीं लगाती थी मेरे नाम का सिंदूर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना में महिला सिपाही हत्याकांड मामले में आरोपी पति गजेंद्र ने रविवार को जहानाबाद के काको थाने में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पटना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जिसके बाद पूछताछ के दौरान इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी गजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पत्नी शोभा की हत्या नहीं की। बल्कि पत्नी ही मेरी हत्या करना चाहती थी। मजबूरन मुझे ऐसा अपने बचाव में करना पड़ा। 


दरअसल, गजेंद्र ने कुर्था थाना के सुरा गांव की शोभा कुमारी से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पत्नी शोभा की पुलिस में नौकरी लग गई, जिसके बाद वह एसएसबी के एक जवान धीरज से प्रेम करने लगी थी। इसके चलते संबंध में खटास आने लगे थी। शोभा को कई बार एसएसबी जवान से दूरी बनाने को कहा गया, मगर वह मानने को तैयार नहीं थी, उसने कहा कि होटल में पत्नी ही उसकी हत्या करना चाहती थी। हथियार की छीना झपटी में गोली चल गई जो शोभा को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 


गजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी का धीरज कुमार से अफेयर था। दो साल से वो उससे बात कर रही थी। मुझे इसका पता तब चला जब मैं घर आया और उसके मोबाइल पर गंदे मैसेज देखे तो मेरे होश उड़ गए। 4 माह पहले ही मुझे इस बात की जानकारी हुई। जिससे मैं डिप्रेशन में आ गया था। मेरी पत्नी मेरे सामने धीरज से फोन पर बात करती थी। 17 अक्टूबर को उसने होटल बुक किया और मुझे बुलाया।


 उस दिन मैं नहीं आ सका। अगले दिन उसने फिर बुलाया। उसने मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। धीरज से उसका बात करने का टाइमिंग फिक्स था। वो उससे 4-4 घंटे बात करती थी।पुलिस ने जब गजेंद्र से पूछा कि होटल में हथियार कहां से आया। इस पर गजेंद्र ने कहा कि मै 'कट्टा लेकर होटल नहीं पहुंचा था। मेरे कंधे पर मेरी बेटी थी। शोभा के हाथ में बैग था। उसी में वह मुझे मारने के लिए कट्टा लेकर आई थी।


आपको बताते चलें कि, पटना जंक्शन स्थित एक होटल में पति ने महिला कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई थी। गोली महिला के सिर में लगी थी। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे में खून और सिंदूर बिखरा हुआ था। कॉन्स्टेबल का नाम शोभा (30) है। वह भागलपुर जिला पुलिस की कॉन्स्टेबल थी। शोभा कुमारी अरवल की रहने वाली थी।वह चार दिन पहले नवरात्रि की ड्यूटी के लिए पटना आई थी। वारदात मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में हुई थी। शोभा अपने पति के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, उसने 7 साल पहले अपने प्रेमी गजेंद्र से लव मैरिज की थी।