ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सीने में दर्द के बाद मंडल कारा के कैदी की मौत, घरवाले बोले- नहीं थी कोई बीमारी; लगाया ये आरोप

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मंडल कारा में कैद एक कैदी की मौत हो गयी है। जेल प्रशासन ने बताया कि, कैदी की मौत पहले से मौजूद किसी बि

सीने में दर्द के बाद मंडल कारा के कैदी की मौत, घरवाले बोले- नहीं थी कोई बीमारी; लगाया ये आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मंडल कारा में कैद एक कैदी की मौत हो गयी है। जेल प्रशासन ने बताया कि, कैदी की मौत पहले से मौजूद किसी बिमारी के कारण हुई है। जेल प्रसाशन के तरफ से कैदी की तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद सूचना पर घरवाले सदर अस्पताल पहुंचे, तब तक कैदी की मौत हो चुकी थी।


बताया जा रहा है कि, मृतक बंदी 4 वर्षों से एक अपराधिक मामले में  मंडल कारा रामपट्टी में सजा काट रहे थे। इसका नाम गणेश प्रसाद यादव बताया जा रहा है।   यह खुटौना प्रखंड के वीरपुर का रहने वाला था।  उन्हें जेल के अंदर क्लर्क स्तर का काम करने को मिला था। अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद इसके घर वालों को यह सुचना दी गई। सूचना मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने बताया कि उन्हें पहले से कोई ऐसी बीमारी नहीं थी। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि  उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। लेकिन, इनके तबियत खराब होने की सुचना किसी को तुरंत नहीं दी गयी। जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में मौत हो गई। यह  जेल प्रसाशन की अनदेखी का नतीजा है की ऐसा हुआ। 


इधर, जेल प्रशासन ने कहना है कि हमारे तरफ से तय समय पर मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गयी थी। देर रात जब हालत बिगड़ती चली गई तो इसकी सूचना बंदी के स्वजन को दी गई। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें