ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सीमांचल एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सीमांचल ऋषि रखा बेटे का नाम

PURNEA: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में गूंजी किलकारी। महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया है। सोनीपत से पूर्णिया अपने घर लौटने के दौरान गर्भवती महिला ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन

सीमांचल एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सीमांचल ऋषि रखा बेटे का नाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में गूंजी किलकारी। महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया है। सोनीपत से पूर्णिया अपने घर लौटने के दौरान गर्भवती महिला ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से पिता और परिवार वाले काफी खुश हैं। पिता ने बेटे का नाम सीमांचल ऋषि रख दिया। 


बताया जाता है कि महिला अपने फैमिली के साथ हरियाणा से पूर्णिया लौट थी। महिला के पति प्रिंस ऋषि पूर्णिया के जयनगरा गांव का रहने वाला है। वह हरियाणा के सोनीपत में एक डेयरी फॉर्म में काम करता है। पत्नी पेग्नेंट थी इसलिए उसे गांव लेकर वह लौट रहा था। आनंद बिहार से वह फैमिली के साथ सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ था। 


ट्रेन जब कटिहार से खुली तब पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद महिला यात्रियों की मदद से बच्चे का जन्म हुआ। ट्रेन में बच्चे के जन्म से परिवार वाले काफी खुश थे। बच्चे के पिता प्रिंस ऋषि ने बेटे का नाम भी रख दिया। उसने अपने बेटे का नाम सीमांचल ऋषि रखा। ट्रेन जब पूर्णिया पहुंची तब महिला को अस्पताल ले जाया गया। 


फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। बता दें कि प्रिंस और काजल को दो साल एक बेटा पहले से हैं अब दूसरे बेटे के जन्म से दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवारवाले भी सीमांचल ऋषि के जन्म से काफी खुश थे। उन्होंने लोगों के बीच मिठाईयां भी बांटी और अपनी खुशी का इजहार किया।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें