ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में बड़ा बदलाव की तैयारी, अब नहीं होगा कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

PATNA : बिहार में सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर अब नई नियमवली बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है कि,विभिन्न वर्गों के ढाई लाख से अधिक शिक्ष

सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में बड़ा बदलाव की तैयारी, अब नहीं होगा कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर अब नई नियमवली बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है कि,विभिन्न वर्गों के ढाई लाख से अधिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर इस बार पंचायती राज संस्थाएं बहाली नहीं करेंगी बल्कि इसको लेकर जिला स्तर पर केंद्रीकृत इकाई गठित की जायेगी।


मिली जानकारी के अनुसार, यह केंद्रीकृत इकाई शिक्षक पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की न केवल जिला स्तर पर काउंसेलिंग करेगी, बल्कि उन्हें नियुक्ति पत्र भी बांटेगी। इसके साथ ही अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और नगरीय निकायों के दायरे में आने वाले सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जिला मुख्यालय से ही बांटे जाएंगे।


इसके अलावा सातवें चरण में शिक्षकों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी  साक्षात्कार भी नहीं होगा। हालांकि चयन करने वाली एजेंसी के तीन विकल्प सुझाये गये हैं। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग में से किसी एक एजेंसी का चयन किया जाना है। सातवें चरण में शिक्षकों कैटेगरी वही रखी गयी है।